प्रधानमंत्री मोदी का लोकसभा में संबोधन, बोले- महाकुंभ ने देश को दिया एकता और जागरूकता का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन पर संबोधित करते हुए महाकुंभ को देश के लिए एक महत्वपूर्ण उत्सव और ...

दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन पर संबोधित करते हुए महाकुंभ को देश के लिए एक महत्वपूर्ण उत्सव और राष्ट्रीय चेतना का विराट दर्शन बताया। उन्होंने महाकुंभ के आयोजन के लिए सभी लोगों का धन्यवाद किया और प्रयागराज की जनता का विशेष अभिनंदन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महाकुंभ में करोड़ों लोग शामिल हुए और यह आयोजन भारत के विराट स्वरूप का दर्शक बना। उन्होंने इसे राष्ट्रीय एकता और उमंग का प्रतीक बताया और कहा कि इस महाकुंभ में छोटे और बड़े का कोई भेद नहीं था। महाकुंभ ने देश के हर कोने से आए लोगों को एकजुट किया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि महाकुंभ ने देश की युवापीढ़ी को परंपरा और संस्कृति से जोड़ा और देश को अगले हजार साल के लिए तैयार किया।

उन्होंने महाकुंभ के आयोजन पर सवाल उठाने वालों को भी जवाब दिया और कहा कि यह महाप्रयास सफल हुआ है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी सरकार और कर्मयोगियों का भी अभिनंदन किया, जिन्होंने महाकुंभ को सफल बनाने में योगदान दिया। प्रधानमंत्री ने महाकुंभ के उत्साह और उमंग को महसूस किया और कहा कि नदी उत्सव को नए विस्तार देने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button