IPL 2026 में पंजाब किंग्स की शानदार जीत, 265 रन के विशाल लक्ष्य को किया पार…

पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों का लक्ष्य हासिल कर आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी रन चेज़ की। प्रभसिमरन और अय्यर की धमाकेदार पारी ने जीत दिलाई।

पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों का टारगेट हासिल कर आईपीएल इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। पंजाब किंग्स की यह जीत न सिर्फ आईपीएल बल्कि T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी रन चेज़ साबित हुई है। इस ऐतिहासिक जीत में सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाई।

प्रभसिमरन और अय्यर की पावरफुल पारी
प्रभसिमरन सिंह ने 26 गेंदों पर 76 रन बनाकर पंजाब को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुँचाया। दोनों खिलाड़ियों की पारी ने मैच का रुख पलट दिया। इस दौरान करुण नायर द्वारा अय्यर के दो कैच छोड़े गए, जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुए।

265 रनों का लक्ष्य हासिल, आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए इस मैच में कुल 529 रन बने, जो आईपीएल इतिहास में किसी भी मैच में दोनों टीमों द्वारा बनाए गए सबसे बड़े स्कोर हैं।

केएल राहुल का शानदार शतक
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल ने 152 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को 264 के स्कोर तक पहुँचाया। यह राहुल का आईपीएल करियर का छठा शतक था और आईपीएल में 150 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने। राहुल ने आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी की। इस मैच में नीतिश राणा भी शतक के करीब पहुँचे, लेकिन 91 रन पर आउट हो गए।

Related Articles

Back to top button