CM आवास पर पुष्कर सिंह धामी ने किया ध्वजारोहण, प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं !

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर ध्वजारोहण किया...

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आज से देश का अमृतकाल शुरू हो रहा है। देश को शिखर पर ले जाने में सबको अपना योगदान देना होगा।

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। देश के घर-घर में तिरंगा फहराया गया है, जो दुनिया को एक भारत – श्रेष्ठ भारत का संदेश दे रहा है।

https://www.youtube.com/channel/UC8Xb-hkR53QVN4GlUHi1iZg/videos

Related Articles

Back to top button