राहुल और प्रियंका अमेठी में एक साथ करेंगे चुनावी संखनाद, योगी सरकार के खिलाफ करेंगे पद-यात्रा

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों की लिहाज से तमाम राजनैतिक दलों का यूपी दौरा जारी है। इसी क्रम में जानकारी प्राप्त हुई है कि 18 दिसंबर को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। दोनों कांग्रेसी दिग्गज शनिवार को अमेठी के जगदीशपुर विधानसभा में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

राहुल गांधी शनिवार को करीब साढ़े नव बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट फिर सडक मार्ग से अमेठी के जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के रामलीला मैदान के लिए रवाना हो जायेंगे। इस दौरे पर राहुल गांधी के कई कार्यक्रम भी तय हैं। इस दौरान वो रामलीला मैदान से हारीमऊ तक मोदी व योगी सरकार के खिलाफ करेंगे 6 किलोमीटर लम्बी पद यात्रा भी करेंगे।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संयुक्त रूप से हारीमऊ मे एक बडी जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद राहुल गांधी वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे जबकि प्रियंका गाधी अमेठी व रायबरेली में कई जगहों पर पहुंचकर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने की कयावद जारी रखेंगी। बता दें कि अमेठी में इस कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रियंका गांधी रायबरेली के दौरे पर रहेगीरहेंगी।

Related Articles

Back to top button