राहुल गांधी और अखिलेश यादव हिरासत में, पीएम आवास के बाहर चार घंटे के हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने सभी को भरा बसों में … पढ़े पूरी खब़र…

दिल्ली में पीएम आवास के पास प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया। करीब 4 घंटे चले धरने और हंगामे के बाद बस में भरकर ले गए पुलिस।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। प्रधानमंत्री आवास के पास पिछले करीब चार घंटे से चल रहे हाई-वोल्टेज प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने कड़ा कदम उठाते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव करीब 4 किलोमीटर पैदल चलकर प्रधानमंत्री आवास के घेराव के लिए पहुंचे थे। उनके पहुंचते ही विरोध प्रदर्शन और अधिक तेज हो गया। राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य वरिष्ठ नेता धरने पर अड़े हुए थे और लगातार सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। स्थिति को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आखिरकार दिल्ली पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए सभी प्रदर्शनकारी नेताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें बसों में भरकर वहां से ले जाया गया।

इस कार्रवाई के बाद से दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में हलचल और ज्यादा तेज हो गई है। विपक्षी दलों के नेताओं का कहना है कि सरकार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है, जबकि सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने हाई-सिक्योरिटी जोन में लगातार बढ़ रहे तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया है।

Related Articles

Back to top button