लोकसभा में केंद्र पर खूब बरसे राहुल गांधी, बोले- अग्निवीर योजना से युवा खुश नहीं, सदन में जोरदार हंगामा

संसद के बजट सत्र के 6वें दिन लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा की केंद्र सरकार पर कई तीखे प्रहार किये। लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी बेहद आक्रामक दिखे। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के जरिए महंगाई, बेरोजगारी, अग्निवीर योजना और गरीबी पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

नई दिल्ली. संसद के बजट सत्र के 6वें दिन लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा की केंद्र सरकार पर कई तीखे प्रहार किये। लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी बेहद आक्रामक दिखे। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के जरिए महंगाई, बेरोजगारी, अग्निवीर योजना और गरीबी पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान संसद में जमकर हंगामा भी हुआ। भाजपा ने राहुल गांधी पर गलतबयानबाजी का आरोप लगाया। भाजपा ने कहा संसद में राहुल गांधी हवा में नहीं बोल सकते हैं। कोई आरोप लगाने से पहले उसके प्रूफ दें।

संसद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा भारत जोड़ों यात्रा से बहुत कुछ सीखा है, जनता की आवाज को गहराई से सुना है, हम सब जनता के सेवक है, आज की राजनीति में परंपरा भूल रहे, सारे नेता पुरानी परंपरा से कट रहे हैं। ‘पैदल चलने की पुरानी परंपरा खत्म हो रही है। राहुल गांधी ने कहा अग्निवीर योजना से युवा सहमत नहीं है, अग्निवीर योजना आरएसएस से आई। उन्होंने कहा अधिकारियों ने कहा-लगता है योजना RSS से आई है। अग्निवीर योजना से सेना कमजोर होगी। अग्निवीर योजना थोपी गई लगती है। नौजवान भी अग्निवीर योजना से खुश नहीं। डोभाल ने अग्निवीर योजना आर्मी पर थोपी है।

राहुल गांधी के भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। राहुल गांधी के आरोपों पर लोकसभा में हंगामा हुआ। राहुल के आरोपों पर भाजपा ने कहा राहुल गांधी से देश से माफी मांगे। राहुल गांधी ने गलतबयानी की है। राहुल गांधी संसद में हवा में नहीं बोल सकते हैं। राहुल गांधी आरोपों पर कोई प्रमाण दिखाएं।

Related Articles

Back to top button