रामलीला मैदान में सरकार पर बरसे राहुल गाँधी, महंगाई पर निशाना साधते हुए कहा देश 2 उद्योगपतियों का !

दिल्ली के रामलीला मैदान में मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी वृद्धि को लेकर कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ...

दिल्ली के रामलीला मैदान में मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी वृद्धि को लेकर कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया है। रविवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली को संबोधित किया। इसमें दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं सहित कई अन्य राज्यों से भी कार्यकर्ता शामिल हुए।

भारत जोड़ो यात्रा से पहले राहुल गाँधी का यह सम्बोधन रैली को मजबूत करने का काम करेगा। सम्बोधन के दौरान राहुल गाँधी ने रामलीला मैदान में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा नफरत से डर पैदा होता हैं। इससे गरीबों को कोई फायदा नहीं होता हैं। इसका फायदा मात्र दो उद्योगपतियों को मिला हैं।

आगे उन्होंने कहा कि सरकार ने सबकुछ दो उद्योगपतियों के लिए किया हैं। एयरपोर्ट, पोर्ट, फोन, तेल सब केवल 2 उद्योगपतियों के पास हैं। जनता के पैसों से उन उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया गया हैं। 2 उद्योगपतियों के हाथ में ही पूरी सत्ता हैं। उन्ही बदौलत प्रधानमंत्री मोदी सत्ता में है। लेकिन ये देश केवल उन दो उद्योगपतियों का नहीं हैं।

उन्होंने कहा की ये देश भारत की गरीब जनता हैं। किसानों की शक्ति के आगे सरकार के काले कानून रद्द हो गए। इनकी सरकार में किसानों के खिलाफ काले कानून लाये गए थे। साथ ही नरेंद्र मोदी की सरकार में महंगाई ने किसानों और छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ राखी हैं। छोटे व्यापारी ही देश को रोजगार देने का काम करते हैं। आम आदमी सब जनता हैं। वह बुरी तरह से मुश्किल में हैं। संसद में विपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया जाता हैं।

केंद्रीय एजेंसियों के बारे में उन्होंने कहा कि ईडी ने 55 घंटे मुझसे पूछताछ की। उन्होंने मुझे दफ्तर में बिठाये रखा। लेकिन मैं बता दूँ की मुझे ईडी से दर नहीं लगता हैं। हमे देश को बचाना हैं अगर आज हम नहीं खड़े हुए तो देश नहीं बचेगा। हमे देश की आत्मा को बचाना हैं। एक कांग्रेस कार्यकर्ता ही देश बचा सकता हैं।

बतादें कि 7 सितम्बर से कांग्रेस कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करेगी। 3500 किलोमीटर की इस यात्रा में राहुल गाँधी देश भर में महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर जोर देंगे। “भारत जोड़ो यात्रा” कांग्रेस पार्टी का सबसे बड़ा जनसम्पर्क कार्यक्रम हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी के सभी नेता जमीनी स्तर पर आम लोगों तक पहुंचेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी इलाज के लिए बाहर गयी हुयी हैं। उनके साथ पार्टी की महा सचिव प्रियंका गाँधी भी उनके साथ हैं। इस कारण दोनों ही लोग इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

Related Articles

Back to top button