भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी ने कटवाई दाढ़ी, ब्रिटेन में नए लुक में आए नजर, देखिए तस्वीरें…

भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नया लुक सामने आया है। राहुल गांधी ब्रिटेन दौरे पर हैं। यहां वह कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में भाषण देंगे। ब्रिटेन पहुंचे राहुल गांधी नए लुक में दाड़ी कटी हुई और कोट-टाई पहने नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली. भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नया लुक सामने आया है। राहुल गांधी ब्रिटेन दौरे पर हैं। यहां वह कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में भाषण देंगे। ब्रिटेन पहुंचे राहुल गांधी नए लुक में दाड़ी कटी हुई और कोट-टाई पहने नजर आ रहे हैं। दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की दाड़ी काफी बढ़ गई थी, वह भयंकर ठंड में भी सिर्फ टी-शर्ट में नजर आए थे। वहीं ब्रिटेन पहुंचे राहुल गांधी एक नए लुक में नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 दिवसीय दौरे पर ब्रिटेन पहुंचे हैं। राहुल गांधी ब्रिटेन में नए लुक में नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी लोकतंत्र और भारत-चीन के संबंधों पर बात रखेंगे। इस दौरान भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित करेंगे।

कैम्ब्रिज जेबीएस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ब्रिटेन दौरे का स्वागत किया है। कैम्ब्रिज जेबीएस ने ट्वीट कर लिखा है कि राहुल गांधी आज ‘लर्निंग टू लिसन इन द 21वीं सेंचुरी’ के विषय पर कैंब्रिज जेबीएस को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। विपक्ष के कई दलों ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन किया था। इस दौरान उनकी दाढ़ी काफी बढ़ गई थी, वह सफेद टी-शर्ट में नजर आए थे।

Related Articles

Back to top button