रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 17 अगस्त से शुरू हो रहे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की एग्जाम डेट व सिटी की जानकारी आरआरबी की वेबसाइट्स पर अपलोड़ कर दी है। उम्मीदवार आरआरबी की वेबसाइट्स पर जाकर अपनी एग्जाम डेट और सिटी चेक कर सकते हैं।
रेलवे द्वारा आयोजित इस भर्ती परीक्षा में ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती होनी है। ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों के लिए 1 करोड़ 15 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। यह परीक्षा कई चरणों में होनी है। इसके पहले चरण का आयोजन 17 अगस्त से 25 अगस्त 2022 के बीच होना है।
जिन अभ्यार्थियों का पहले चरण में एग्जाम हैं उनके एग्जाम सिटी और डेट रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी कर दिए है। अभ्यार्थी आरआरबी की वेबसाइट्स पर अपने एग्जाम की डेट और सिटी की जानकारी ले सकते हैं। अभ्यार्थियों के एडमिट कार्ड उनके एग्जाम डेट से चार दिन पहले डाउनलोड हो जाएगें।