Rajasthan Election 2023 Result: सरदारपुरा सीट से गहलोत और झालरापाटन से वसुंधरा राजे आगे, बहुमत के करीब BJP

Rajasthan Election 2023 Result: सरदारपुरा सीट से गहलोत और झालरापाटन से वसुंधरा राजे आगे, बहुमत के करीब BJP

Rajasthan Election 2023 Result: राजस्थान में काउंटिंग जारी है। भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है। रुझानों में 101 सीटों पर भाजपा आगे है। जबकि 79 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। सरदारपुरा विधानसभा सीट से सीएम अशोक गहलोत 27279 वोटों से आगे चल रहे हैं। झालरापाटन से वसुंधरा राजे 30395 वोटों से आगे चल रही हैं।

गहलोत के मंत्री चल रहे पीछे

राजस्थान गहलोत सरकार में मंत्री रहे- शांति धारीवाल, उदयलाल आंजना, रमेश मीणा, जाहिदा खान, प्रमोद जैन भाया, सुभाष गर्ग, भंवर सिंह भाटी और भजनलाल जाट पीछे चल रहे हैं।

चार राज्यों के रुझान

  • मध्य प्रदेश में 73 सीटों पर कांग्रेस, 154 सीटों पर बीजेपी आगे।
  • छत्तीसगढ़ में 46 सीटों पर कांग्रेस, 44 सीटों पर भाजपा आगे।
  • राजस्थान में 105 सीटों पर भाजपा, 71 सीटों पर कांग्रेस आगे।
  • तेलंगाना में 69 सीटों पर कांग्रेस, 38 सीटों पर बीआरएस आगे। जबकि, पांच सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

Related Articles

Back to top button