
राजस्थान रॉयल्स अपनी टीम के पहले कप्तान शेन वार्न को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा, जिनकी आकस्मिक मृत्यु, महज 52 वर्ष की आयु में कुछ समय पहले हो गई थी। बता दे कि वार्न अब तक के सबसे महान क्रिकेटरों में से एक थे, जिन्होंने 2008 में अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स को पहला आईपीएल खिताब जीताया था।
वहीं अब राजस्थान रॉयल्स मुंबई इंडियंस के खिलाफ 30 अप्रैल को डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले मैच में 2008 में मिली खिताबी जीत की वर्षगांठ के मौके पर अपने पहले कप्तान को श्रद्धांजलि देंगी। बता दे कि राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 2022 का आईपीएल मैच भी 30 अप्रैल को उसी स्थान पर खेला जा रहा है जहां राजस्थान रॉयल्स ने पहली बार खिताब अपने नाम किया था।

बता दे कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज शेन वार्न का 4 मार्च 2022 को 52 वर्ष की आयु में एक संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वार्न, व्यापक रूप से सबसे महान स्पिनर के रूप में जाने जाते हैं, बता दे कि शेन वॉर्न का निधन थाईलैंड के कोह समुई में हुआ था। जहां अपने विला में शेन अचेत पाए गए थे।