Rajasthan: दिल्ली CM केजरीवाल और पंजाब CM भगवंत मान के काफिले पर लाठी-डंडों से हमला….

राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले पर हमला हुआ है। काफिले पर हमले का आरोप यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगा है। आम आदमी पार्टी ने रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले पर हमले का आरोप यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगाया है।

दिल्ली. राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले पर हमला हुआ है। काफिले पर हमले का आरोप यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगा है। आम आदमी पार्टी ने रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले पर हमले का आरोप यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगाया है। बता दें, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

आम आदमी पार्टी ने रविवार को सीएम अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान के काफिले पर लाठी-डंडो से हमले का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल के काफिले पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया है।

केजरीवाल ने गहलोत पर साधा निशाना

श्रीगंगानगर में जनसभा को संबोधित करते हुए आप संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम केजरीवाल ने कहा राजस्थान में सीएम ने पूरे 5 साल कोई काम नहीं किया। अगर कोई काम किया तो इतनी कायराना हरकत नहीं करते।

Related Articles

Back to top button