राजनाथ सिंह ने किया कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण, बोले- उनका और हमारा रिश्ता भाई-भाई का था

लखनऊ : रक्षामंत्री और लखनऊ के संसद राजनाथ सिंह ने नगर निगम मुख्यालय के सामने कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। कल्याण सिंह की प्रतिमा की ऊंचाई 12 फीट है, और यह कासें की बनी है। इस मौके पर विधायक नीरज बोरा, योगी सरकार में मंत्री संदीप सिंह, मेयर संयुक्ता भाटिया और आशुतोष टंडन मौजूद रहे।

राजनाथ सिंह ने कहा कल्याण और हमारा रिश्ता बड़े और छोटे भाई जैसा था। मैंने हमेशा उन्हे बड़े भाई कहकर बुलाया। वह सबसे ज्यादा लोकप्रिय स्वास्थ्य मंत्री थे। राम मंदिर के लिए उन्होने सरकार को ठोकर मारी। जब वो प्रदेश अध्यक्ष थे मैं युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष था। हर कार्यक्रम में वह हमेशा साथ ले जाया करते थे।

रक्षामंत्री ने आगे कहा कि उन्होंने अपने आवास पर ही हमको कमरा दिया था। नकल विरोधी कानून को लेकर उन्होंने प्रदेश में सख्ती दिखाई थी। कल्याण सिंह की दरकार के समय यूपी की कानून व्यवस्था की देश में चर्चा हुयी। कल्याण सिंह एक लोकप्रिय नेता थे। राम मंदिर के लिए उन्होने सरकार को ठोकर मारी थी।

Related Articles

Back to top button