टीम इंडिया की हार पर रवींद्र जडेजा के कोच का बयान आया सामनें, जाने क्या कहा ?

टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ पहले T20 में हार का सामना करना पड़ा। पहली बार भारतीय टीम आयरलैंड से हारी। इस हार के बाद हर कोई टीम इंडिया की बुराई कर रहा है। इस बीच स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के कोच महेंद्र चौहान ने बड़ा बयान दिया है। भारतीय फैंस को यह जरूर जानना चाहिए कि जडेजा के कोच ने भारत की हार पर क्या कहा। रवींद्र जडेजा के कोच महेंद्र सिंह चौहान का मानना ​​है कि T20 क्रिकेट में ऐसे उलटफेर होते रहते हैं।

कोच ने कहा- भारतीय टीम बहुत अच्छी है और उनके पास मजबूत बैट्समैन, बॉलर और फील्डर हैं

महेंद्र चौहान ने कहा कि इस हार का मतलब यह नहीं है कि भारत की T20 टीम खराब है। मीडिया से ​​बातचीत में उन्होंने कहा, “T20 क्रिकेट ऐसा है कि इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। यह काफी तेज फॉर्मेट है। कभी-कभी नई टीमें भी अपने परफॉर्मेंस से चौंका देती हैं। पहले T20 में मिली हार यह साबित नहीं करती कि भारतीय टीम अच्छी नहीं है। भारतीय टीम बहुत अच्छी है और उनके पास मजबूत बैट्समैन, बॉलर और फील्डर हैं।”

वही महेंद्र चौहान ने आगे कहा, “T20 में ऐसा होता रहता है। यह उलटफेर है। इसके लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। भले ही यह टीम इस मैच में हार गई, लेकिन टीम फिर से वापसी करेगी।” जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भारतीय टीम को कोई खास सलाह देना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा कि वह यह सलाह भारत के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों को देंगे।

बेलफास्ट में खेले गए पहले T20 में आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए। आयरिश टीम के लिए लोर्कन टकर ने 36 गेंदों पर 50 रन की दमदार पारी खेली, जबकि गैरेथ डेलाने ने 39 रन का योगदान दिया। 183 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 148 रन पर आउट हो गई। टीम इंडिया के 7 बल्लेबाज 10 का आंकड़ा पार करने में नाकाम रहे। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए, लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका।

Related Articles

Back to top button