Republic Day 2022: सीएम योगी ने फहराया झंडा, बोले-हम बेहद ताकतवर देश,आज भारत को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता…

आज देश अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने आवास 5 केडी पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, हमारा संविधान कई मायने में बहुत अहम है। भारत का संविधान सम्मान देता है। आज भारत की उपलब्धि पर गर्व करने का दिन है। संविधान देश के नागरिकों को सम्मान देता है।

सीएम योगी बोले, आज हम बेहद ताकतवर देश है। आज भारत को कोई देश नजरअंदाज नहीं कर सकता। हमने कोरोना जैसी भयंकर महामारी को हराया है। कोरोना के लिए सबसे बड़ा टीका अभियान चलाया। दुनिया भर में क देशों की मदद भी की।

Koo App
सभी को 73वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारा गणतंत्र, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों व भारतीय संविधान के प्रति अखण्ड निष्ठा और हमारी विविधता में एकता की समेकित अभिव्यक्ति है। आइए, हम ’एक भारत-श्रेष्ठ भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण हेतु संकल्पित हों। जय हिंद! Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 26 Jan 2022

आज 26 जनवरी को पूरा देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस के इस खास अवसर पर राजधानी दिल्ली में राजपथ पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में देश की ताकत और संस्कृति की एक भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा। जहां भारत की तीनों सेनाओ की ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा जिसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई है।

पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह 10.00 बजे राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान पीएम के साथ रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, रक्षा सचिव, अजय कुमार और सेना के तीनों अंगों यानि थलसेना, वायुसेना और नौसेना के प्रमुख मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button