Republic Day : राष्ट्रपति पदकों की घोषणा, यूपी के इन पुलिस अफसरों को मिलेगा पदक…

गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर साल वीरता पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। वही, इस बार जिन लोगों को वीरता पुरस्कार दिया जाना है उनके नामों की घोषणा कर दी गई है। आपको बता दें, 2022 के 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत सरकार ने ITBP को 18 पदक प्रदान किए। वीरता के लिए 3 पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए 3 राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 12 पुलिस पदक घोषित किए गए।

जिन लोगो को पुरस्कार दिए जाएगें उनमें एडीजी एलओ प्रशांत कुमार को पदक मिलेगा। ADG प्रशांत कुमार को दूसरी बार वीरता पदक दिया जाएगा। विशिष्ट सेवाओं के लिए 5 अफसरों को पदक दिया जाएगा। यूपी के 5 पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति का पदक दिया जाएगा।

वही, एडीजी फायर रहे विजय प्रकाश, डीआईजी श्रीपति मिश्रा, झांसी के असिस्टेंट रेडियो अफसर सुशील पांडे, अयोध्या के असिस्टेंट रेडियो अफसर मिश्रीलाल शुक्ला, कानपुर के SI कृष्ण चंद्र मिश्रा को विशिष्ट सेवा पदक, यूपी के 72 पुलिस अफसरों, कर्मचारियों को सराहनीय सेवा मेडल, आईजी नचिकेता झा, डीसीपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र शाक्य, एसपी विजिलेंस डॉ अरविंद चतुर्वेदी को सराहनीय सेवा मेडल एएसपी राजेश कुमार समेत 72 को सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button