Republic Day: आसमान में भारतीय एयरफोर्स की दिखी ताकत, जैगुआर, राफेल से लेकर इन विमानों ने हवा में दिखाया करतब…

भारत आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर एयर फोर्स के 75 विमानों ने हवा में अपना करतब दिखाया। इस दौरान वायुसेना के 75 विमानों ने आसमान में करतब दिखाए। ये फ्लाई पास्ट 60 मीटर से 300 मीटर की ऊंचाई पर हुआ।

बता दें, इस फ्लाई पास्ट में राफेल, सुखोई, जैगुआर, एमआई-17, सारंग, अपाचे और डकोटा विमान शामिल हुए। इन्होंने आसमान में राहत, मेघना, एकलव्य, त्रिशूल, तिरंगा, विजय और अमृत समेत कई संरचनाओं का प्रदर्शन किया।

राजपथ पर कार्यक्रम के दौरान, एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने प्रदर्शन किया। जिन्होंने राहत संरचना का प्रदर्शन किया। एमआई-17 विमान अक्सर मानवीय सहायता में काम आते हैं। फ्लाई पास्ट में 5 एमआई-17 हेलीकॉप्टर शामिल रहे। एमआई-17 के बाद चिनूक हेलीकॉप्टर आए जिन्होंने मेघना फॉर्मेशन दिखाया।

Related Articles

Back to top button
Live TV