खुलासा : 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सबसे ज्यादा खर्च किये 340 करोड़, कांग्रेस ने भी छुआ इतने का आंकड़ा ?

भारतीय जनता पार्टी ने 2022 में संपन्न हुए हुए विधानसभा में चुनावों में प्रचार अभियान में 340 करोड़ रुपये खर्च किए जबकि कांग्रेस ने इन पांच राज्यों में 194 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सबसे ज्यादा पैसे खर्चे किये। चुनाव आयोग को भाजपा और कांग्रेस द्वारा खर्च किए गए ब्योरे संबंधी सौंपे गए। ब्योरे से चुनाव में दलों द्वारा खर्चा किये गए पैसे की जानकारी सामने आई है। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी सार्वजनिक की है।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिए गए ब्योरे के मुताबिक भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में 340 करोड़ रुपये खर्च किए। जिसमे से यूपी के चुनाव में सबसे ज्यादा 221 करोड़ रुपए खर्च किए। बीजेपी ने मणिपुर में 23 करोड़, उत्तराखंड में 43.67 करोड़, पंजाब में 36 करोड़ और गोवा में 19 करोड़ खर्च किए।

कांग्रेस द्वारा दिए गए ब्योरे के मुताबिक पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में 221 करोड़ रुपए खर्च किए थे। बता दें कि भाजपा और कांग्रेस को राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता प्राप्त है। ऐसे में किसी भी चुनाव के बाद दलों को निर्धारित समय सीमा के अंदर आयोग को चुनाव में खर्च किये पैसों को ब्यौरा देना होता है। दिए गए ब्योरे से यह जानकारी निकल कर सामने आयी कि किस दल ने कितना पैसा खर्चा किया है।

आइये एक नजर डालते है इस खबर की ब्रेकिंग पर

  • 2022 में हुए विधानसभा चुनावों से जुड़ी खबर
  • चुनावों में सबसे ज्यादा BJP ने खर्च किए रुपए
  • यूपी, उत्तराखण्ड समेत 5 राज्यों के हुए थे चुनाव
  • चुनाव में बीजेपी ने खर्च किए 340 करोड़ रुपए
  • कांग्रेस ने 194 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए
  • बीजेपी ने यूपी में 221 करोड़ रुपए खर्च किए थे
  • चुनाव आयोग को दोनों ने खर्च का ब्योरा दिया है
  • खर्च संबंधी व्यौरे के बाद सामने आई जानकारी
  • बीजेपी ने मणिपुर में 23 करोड़, उत्तराखंड में 43.67 करोड़
  • पंजाब में 36 करोड़ और गोवा में 19 करोड़ खर्च किए.

Related Articles

Back to top button
Live TV