
हमीरपुर: जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के नाराइच रोड पर एक तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में 4 बारातियों की मौत हो गई। हादसे में 3 बाराती गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए CHC रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार से जा रही कार अचानक ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि बाकी 3 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें CHC रेफर कर दिया गया।









