रोहित शर्मा के वनडे करियर पर संकट! लॉर्ड्स में खेलेंगे आखिरी मैच ?

नई दिल्ली : गुरुवार को इंडियन क्रिकेट में उस समय हलचल मच गई जब कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा ODI रोहित शर्मा के करियर का आखिरी मैच हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट और सिलेक्शन कमिटी ने रोहित से कहा है कि वे उन्हें भविष्य में टीम में नहीं देख रहे हैं।

करियर को बेहतर बनाने के लिए फिटनेस पर काफी काम किया था

बता दे कि रोहित ने अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए फिटनेस पर काफी काम किया था। हालांकि, पिछली दो सीरीज में उनका बल्ला नहीं चला था। वह अफगानिस्तान के खिलाफ कोई खास असर नहीं छोड़ पाए थे। वहीं, इस समय इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही दो मैचों की सीरीज में भी उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले हैं। टीम यशस्वी जायसवाल को मौका देना चाहती है जो लंबे समय से लाइन में हैं।

रोहित ने इंग्लैंड के मौजूदा दौरे पर BCCI अधिकारियों से भी मुलाकात की थी

मीडिया रिपोर्ट में बताया है कि रोहित ने इंग्लैंड के मौजूदा दौरे पर BCCI अधिकारियों से भी मुलाकात की थी। हालांकि, रोहित अपने फैसले से खुश नहीं थे। रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI अधिकारियों की राय भी टीम मैनेजमेंट से मिलती-जुलती है और वे भी रोहित की जगह टीम में किसी युवा खिलाड़ी को मौका देना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कोच और सिलेक्शन कमिटी ने पिछले हफ़्ते रोहित से मुलाकात की थी और उन्हें अपने इरादे बताए थे।

सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट ने रोहित को अपना फैसला सुना दिया है कि वे उन्हें आने वाली ODI सीरीज़ के लिए नहीं चुनेंगे। अब यह रोहित पर है कि वह किस दिन और कितने समय के लिए अलविदा कहना चाहते हैं। माना जा रहा है कि यह लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेला जाने वाला तीसरा और आखिरी मैच होगा।

Related Articles

Back to top button