Russia-Ukraine War: पुतिन ने परमाणु बलों को रखा हाई अलर्ट पर, रूस के हमलों में यूक्रेन के 352 नागरिको की मौत…

रूस-यूक्रेन के बीच पिछले कई दिनों से जारी जंग में अब तक यूक्रेन के 352 आम नागरिक मारे गए। वही, रूसी हमले में 14 बच्चो की भी मौत हुई है। अब तक 116 बच्चों समेत 1684 लोग जख्मी हुए है। इन दिनों यूक्रेन में हालात बेहद बुरे है। यूक्रेन मंत्रालय ने सैनिको के मारे जाने की कोई जानकारी नहीं दी है।

इस जंगी हालात में दोनो ही देशों की सेनाओं को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पश्चिम देशों के बढ़ते दबाव के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी परमाणु सेना को तैयार रहने का संदेश दे दिया। वहीं सोमवार को खार्किव व कीव में शक्तिशाली धमाकों से यूक्रेन थर्रा उठा। इस बीच अच्छी बात यह है कि युद्धरत दोनों देश चेर्नोबिल में चर्चा के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि अभी यह कहना मुश्किल है कि इससे जंग थम जाएगी।

रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को देश के परमाणु प्रतिरोधी बलों को “विशेष” अलर्ट पर रखा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और चीफ ऑफ स्टाफ वालेरी गेरासिमोव के साथ बैठक के दौरान इस कदम की घोषणा की।

पुतिन ने कहा, “पश्चिमी देश न केवल हमारे देश के खिलाफ नाजायज प्रतिबंधों के बारे में आर्थिक रूप से अमित्र कार्रवाई कर रहे हैं, जिसके बारे में सभी अच्छी तरह से जानते हैं। हालांकि, प्रमुख नाटो देशों के शीर्ष अधिकारी भी हमारे देश के खिलाफ आक्रामक बयान देते हैं,” पुतिन ने कहा।

वहीं यूक्रेन बेलारूस में एक रूसी प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलने के लिए सहमत हो गया है, और रूसी उस स्थान पर जा रहे हैं जहां वार्ता होगी, रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख व्लादिमीर मेडिंस्की ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button