Kanpur: मंदिर परिसर में घायल अवस्था में मिले साधु, मामले की जाँच में जुटी पुलिस !

कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में बने सियाराम धाम के अंदर एक साधु गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला हैं। आनन-फानन में परिजनों ने पुलिस की मदद से हैलट अस्पताल में भर्ती कराया...

कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में बने सियाराम धाम के अंदर एक साधु गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला हैं। आनन-फानन में परिजनों ने पुलिस की मदद से हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी गई है।

जानकारी के अनुसार साधु नरेश दीक्षित सियाराम कुटी धाम में पूजा का कार्य करते है। आज अचानक मंदिर में उनके घायल होने की सूचना मिली। वहां के स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे परिजन व पुलिस ने घायल अवस्था में नरेश दीक्षित को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां पर उनका इलाज जारी है।

ACP कल्याणपुर ने बताया है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल साधु को इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि अभी तक की जानकारी के अनुसार मामला आत्महत्या का समझ आ रहा हैं। मगर घायल साधु के गर्दन व हाथ में चाकू के निशान है। जो मर्डर की और भी इशारा कर रहे हैं। साधु की स्थिति अभी स्थिर बनी हुई हैं। पुलिस मामले की जाँच कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button
Poiščite gumb: preizkus IQ v 11 Uganka za tiste z ostrim vidom: v 8 sekundah poiščite Kje se skriva napaka Preprost IQ test: V Preizkusite svoje znanje Genialni ugankar razkriva Najdite ponosnega galeba: IQ