सफाईकर्मियों की हड़ताल…रायबरेली में कूड़े का अंबार,120 टन कूड़ा परेशानी का बन गया सबब

दो दिन से सफाईकर्मियों की हड़ताल से 120 टन कूड़ा शहर के लोगों के लिए बड़ी परेशानी खड़ा कर रहा है.

रायबरेली– प्रदेश के कई इलाकों में कूड़े का अंबार दिखाई दे रहा है. कूड़े के अंबार से बिमारियां फैल रही है.इसी तरह का कुछ उत्तर प्रदेश के रायबरेली का भी हाल दिखाई दे रहा है.नगर पालिका में चेयरमैन और ईओ के बीच चल रही खींचतान से शहर का विकास तो ठप है ही, दो दिन से सफाईकर्मियों की हड़ताल से 120 टन कूड़ा शहर के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. जगह-जगह कूड़े के ढेर संक्रामक बीमारियों को दावत दे रहे हैं.

सफाईकर्मी अभी भी हड़ताल पर डटे हुए हैं.करीब 600 सफाईकर्मी बृहस्पतिवार से कार्यों का बहिष्कार कर दर्शन कर रहे हैं.कहा जा रहा है कि नगर पालिका के जिम्मेदार सफाईकर्मियों की मांगों को अनसुना किया जा रहा है. शहर में फैली गंदगी के निस्तारण को लेकर कोई कदम नहीं उठा रहे.

दो दिन से सफाईकर्मियों ने न सफाई की और न ही कूड़े को उठाया.इनमें से रेलवे कॉलोनी की हालत ज्यादा खराब हो गई है. कॉलोनी के मुहाने पर कूड़े के ढेर लग गया है. जिससे लोगों को आने-जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

नगर पालिका में कार्यरत आउटसोर्सिंग के 600 सफाईकर्मी 11 सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार से हड़ताल पर हैं.शुक्रवार को भी सफाईकर्मियों ने काम नहीं किया. इससे पूरे शहर में कूड़े का ढेर लगा गया है. कोई ऐसी गली और सड़क नहीं बची है जहां पर गंदगी न हो. वहीं रिमझिम बारिश होने से कूड़े के ढेर से बदबू भी आने लगी है, जिससे और भी परेशानी खड़ी हो गई है. बता दें कि शहर में हर दिन करीब 60 टन कूड़ा एकत्र किया जाता है. इसके बाद उस ढेर को कूड़े को डंपिंग ग्राउंड और कूड़ाघरों में डाला जाता है.

Related Articles

Back to top button