
एकता कपूर का कहानी घर घर की अभी भी सबसे पसंदीदा शो में से एक है। इस शो को तब दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था और आज भी कई ऐसे हैं जो Youtube पर शो की कुछ क्लिप देखते रहते हैं। यह शो 2000 से 2008 तक सफलतापूर्वक चला। इस शो में साक्षी तंवर ने पार्वती अग्रवाल की मुख्य भूमिका निभाई थी।
आज भी उन्हें शो में पार्वती के रूप में उनके अभिनय के लिए याद किया जाता है। हाल ही में, अभिनेत्री ने सीरियल कहानी घर घर की शूटिंग के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे वह शो की शूटिंग के दौरान व्यस्त रहती थीं। साक्षी तंवर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि
वह कहानी घर घर की शूटिंग में इतनी व्यस्त थी कि वह आठ साल तक एक शादी में भी शामिल नहीं हो सकी। उन्होंने आगे कहा कि उस समय काम ही उनके लिया सब कुछ था। वहीं बात करे साक्षी तंवर के निजी जीवन की तो उन्होने 2018 में नौ महीने की बच्ची दित्या को गोद लिया और वह सिंगल पेरेंट बनीं।