सैम पित्रोदा ने ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, रंगभेद वाले बयान पर मचा था सियासी बवाल

लोकसभा चुनाव के बीच विवादित बयानबाजी कर घिरे कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने भी सैम पित्रोदा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस बात की जानकारी है।

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के बीच विवादित बयानबाजी कर घिरे कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने भी सैम पित्रोदा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस बात की जानकारी है।

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान से फिर बवाल मचा है। पित्रोदा ने कहा था भारत में पूर्वी इलाकों के लोग चीनी दिखते हैं। पश्चिम भारत के लोग अरबी की तरह दिखते हैं। उत्तर भारतीयों को पित्रोदा ने अंग्रेजों की तरह बताया और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी लोगों की तरह दिखते हैं।

वहीं सैम पित्रोदा के बयान को भाजपा ने रंगभेदी बताया था। पीएम मोदी ने सैम पित्रोदा पर जमकर हमला भी बोला है। पीएम मोदी ने कहा है अमेरिका में शहजादे के अंकल रहते हैं। शहजादे अपने अंकल से सलाह लेते हैं। इनके अंकल ने आज बड़ा रहस्य खोला है। ये मेरे देश के लोगों को गाली दे रहा है। शहजादे इसी थर्ड अंपायर अंकल से सलाह लेते हैं।

Related Articles

Back to top button