UP News: सपा सांसद शफीक उर रहमान बर्क का बड़ा बयान, बोले- हलाल पर बैन मंजूर नहीं

UP News: सपा सांसद शफीक उर रहमान बर्क का बड़ा बयान, बोले- हलाल पर बैन मंजूर नहीं

UP Halal Certificate Ban: हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट बैन पर सपा सांसद शफीक उर रहमान बर्क की तीखी प्रतिक्रिया सामने आयी है। उन्होंने कहा कि, हलाल और हराम मुस्लिमों की पॉलिसी में है। जो चीजें इस्लाम में इस्तेमाल करने लायक होती है उसे हलाल कहा जाता है, जबकि जिस चीज का इस्लाम इजाजत नहीं देता उसे हराम कहा जाता है। इस लिए हलाल सर्टिफिकेट जारी रहना चाहिए यह इस्लाम में जरूरी है। यह जायज है और इस पर अमल होना चाहिए।

मुसलमानों को परेशान करने के लिए लगाया गया बैन

उन्होंने कहा हलाल सर्टिफाइड वस्तुओं को अवैध घोषित करते हुए उन्हें जब्त करने की कार्रवाई गलत है। हम इसे सही नहीं मानते हैं। यह मामला सिर्फ राजनीतिक है। ये सब मुसलमानों को परेशान करने और डराने धमकाने के लिए किया जा रहा है।

सरकार पर साधा निशाना

शफीक उर रहमान बर्क ने कहा कि यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। उन्हें सिर्फ चुनाव दिखाई दे रहा है। सरकार ये सब चुनाव में जीतने के लिए कर रही है। यही कारण है कि सारी चीजें कुरेद कुरेद कर बाहर लाई जा रही हैं।

बता दें कि सरकार ने हलाल सर्टिफाइड वस्तुओं पर बैन लगाने के बाद लगातार शॉपिंग मॉल व किराने की दुकानों पर छापेमारी कर हलाल सर्टिफाइड वस्तुओं को जब्त कर रही है। हाल ही में हलाल सर्टिफिकेट के जांच के लिए एसटीएफ की पांच टीमें गठित की गई है। 

Related Articles

Back to top button