जातीय जनगणना पर संजय निषाद का बड़ा बयान, ऐसे दो-चार नेता और आ जायें तो सपा हो जाएगी सफा!

सपा सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क के बयान का जवाब देते हुए कहा ऐसे दो-चार नेता और आ जायें तो सपा हो जाएगी सफा।

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यत्र संजय निषाद ने बताय कि निषाद पार्टी 16 अगस्त को स्थापना दिवस मनाएगी। महायोगी मत्स्येंद्रनाथ की तपोभूमि गोरखपुर में स्थापना दिवस मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम बड़े नेता इसमें शामिल होंगे।

जातीय जनगणना पर बात करते हुए संजय निषाद ने कहा कि जातीय जनगणना कराना केंद्र सरकार का काम है लेकिन यह पता लगाना चाहिए कि कौन सा वर्ग कितनी संख्या में है जिसके आधार पर उनको योजनाओं का लाभ भी मिल सके।

सपा सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क के बयान का जवाब देते हुए संजय निषाद ने कहा कि सपा सांसद के बयान को सही नहीं ठहराया जा सकता ऐसे लोगों को तिरंगा से क्या दिक़्क़त है इनके बयानों के पीछे दूसरे लोगों का हाथ लगता है। उन्होने कहा कि ऐसे दो-चार नेता और आ जायें तो सपा हो जाएगी सफा।

Related Articles

Back to top button