अखिलेश यादव से मिले संजय सिंह, क्या SP-AAP में गठबंधन को लेकर बन गई बात?

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव कुछ ही दिनों में होने वाले है जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपना सियासी दांव पेंच चलना शुरू कर दिया है। इसी बीच यूपी की राजनीति में आज एक बड़ी हलचल देखने को मिली। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आज सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत चली।

आप सांसद संजय सिंह का बयान भाजपा शासन में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। एक घंटे तक अखिलेश यादव से मुलाकात हुई पर संजय सिंह ने कहा, हमारी व्यापक चर्चा हुई है। उन्होने कहा यह बहुत अच्छी मुलाकात हुई। उन्होने कहा कॉमन एजेंडे को लेकर अखिलेश से बात हुई है। हम भाजपा को उखाड़ फेंकने का प्रयास कर रहे।

आगे संजय सिंह ने कहा गठबंधन की सीटों को लेकर बात नहीं हुई है। भाजपा शासन में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। आपको बता दें, संजय सिंह और अखिलेश यादव के बीच ये तीसरी मुलाकात थी। करीब दो महीने पहले भी अखिलेश ने संजय सिंह से मुलाकात की थी और हाल ही में मुलायम सिंह के जन्मदिन पर भी दोनों के बीच मुलाकात हुई थी।

Related Articles

Back to top button
Live TV