प्रयागराज में छात्रों संग बैठक कर रहे संजय सिंह को प्रशासन ने टोका, जमकर हुई तू-तू मैं-मैं !

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पेपर लीक मामले को लेकर आयोजित एक संगोष्ठी के दौरान उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और एडीएम (ADM) सिटी के बीच तीखी बहस हो गई। यह पूरा वाकया सर्किट हाउस सभागार का है, जहां संजय सिंह स्थानीय छात्रों और समाजसेवियों के साथ पेपर लीक की गंभीर समस्या पर चर्चा कर रहे थे।

बैठक के बीच में ही जिला प्रशासन की ओर से अधिकारी वहां पहुंचे और उन्होंने कार्यक्रम की अनुमति (परमिशन) न होने की बात कहते हुए आपत्ति जताई। प्रशासन का रुख देखकर सांसद संजय सिंह का पारा चढ़ गया और उन्होंने एडीएम सिटी को आड़े हाथों ले लिया।

संजय सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए तीखा सवाल दागा। उन्होंने कहा, “अनुमति तो सार्वजनिक स्थानों (पब्लिक प्लेस) पर कार्यक्रम करने के लिए ली जाती है, बंद कमरे या सर्किट हाउस में छात्रों के साथ शांतिपूर्वक चर्चा करना गुनाह है क्या?देखते ही देखते माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। संजय सिंह ने साफ कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर वे पीछे नहीं हटेंगे।

Related Articles

Back to top button