Sant Kabir Nagar: संतकबीरनगर में चेन स्नेचरों के हौसले बुलंद! पुलिस कस्टडी और SP के सामने मूंछों पर ताव देते दिखे बेखौफ आरोपी, तस्वीरें वायरल

संतकबीरनगर में वृद्ध महिला से लूट के आरोप में पकड़े गए मोहम्मद कामिल और मोहम्मद अहमद का पुलिस कस्टडी में मूंछों पर ताव देने का वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले से कानून-व्यवस्था और अपराधियों के मन से पुलिस के खौफ को ठेंगा दिखाने वाली एक बेहद चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है संतकबीरनगर में चेन स्नेचिंग के दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कस्टडी में उनका बेखौफ अंदाज चर्चा का विषय बन गया है। यहाँ मेंहदावल थाना क्षेत्र के अछिया गांव में एक वृद्ध महिला से चेन स्नेचिंग और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन गिरफ्तारी के बाद जो नजारा देखने को मिला उसने महकमे को कटघरे में खड़ा कर दिया है पुलिस ने मोहम्मद कामिल और मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने मेंहदावल क्षेत्र के अछिया में एक वृद्ध महिला से लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

SP की मौजूदगी में मूंछों पर ताव

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मोहम्मद कामिल और मोहम्मद अहमद हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी की एक बाइक, गांजा और नकदी (कैश) बरामद की है। लेकिन इस मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब पुलिस कस्टडी से आरोपियों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए। बताया जा रहा है कि मीडिया के कैमरों के सामने और खुद जिले के पुलिस कप्तान (SP) की मौजूदगी में इन आरोपियों ने बिना किसी डर के बेहद बेखौफ अंदाज में अपनी मूंछों पर ताव दिया बताया जा रहा है कि पुलिस कस्टडी में, मीडिया कैमरों के सामने और SP की मौजूदगी में आरोपियों ने बेखौफ अंदाज में मूंछों पर ताव दिया।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

अपराधियों के इस दुस्साहस की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे लेकर आम जनता पुलिस की कार्यशैली और ढीली कस्टडी पर तीखे सवाल उठा रही है। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर खाकी के साये में भी अपराधियों का मनोबल इतना ऊंचा कैसे है और क्या इनके मन से कानून का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है? फिलहाल इस वायरल तस्वीर के बाद पुलिस बैकफुट पर नजर आ रही है।

Related Articles

Back to top button