सरोजनीनगर विधायक ने तेज की चुनावी हलचल, वृहद जनसंपर्क कर भाजपा कार्यकर्ताओं में जगाया जोश    

विधायक डॉ. राजेश्वर ने उपस्थित क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं, इस दौरान उन्होंने छोटे बच्चों को आइसक्रीम भी खिलाई।

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने रविवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र में वृहद् जनसंपर्क कर क्षेत्रवासियों से मिलें, लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण का प्रयास करते नजर आये। जनसंपर्क की शुरुआत ग्राम पंचायत ऐन से करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह पूर्व प्रधान राजू के आवास पर बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों से मिले और जन समस्याएं सुनीं।

जनसंपर्क के दौरान ही डॉ. राजेश्वर सिंह ग्राम पंचायत गोदौली पहुंचे जहां होली के परंपरागत उत्सव फाग के रंगों और उत्साह में रंगे – रचे नजर आये, गोदौलीगाँव के  युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट किट प्रदान की तथा वरिष्ठ भाजपा नेता रवि शंकर एवं बूथ अध्यक्ष राम सिंह व प्रताप सिंह को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। ग्राम पंचायत सहिजनपुर पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह का परेश्वर पासी जी द्वारा भव्य स्वागत – सम्मान किया गया, इस दौरान उन्होंने उपस्थित क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और भाजपा बूथ अध्यक्ष भगवती एवं मायराम को सम्मानित किया।

लतीफनगर पहुंच सरोजनीनगर विधायक हनुमान मंदिर में आराध्य बजरंगबली के दर्शन – पूजन किया जहाँ उमेश कुमार रावत एवं अन्य ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया, इस दौरान डॉ. सिंह आशीष कुमार चौहान जी द्वारा स्थापित ‘माँ तारा इंस्टिट्यूट ऑफ़ लर्निंग’ के मेधावी छात्र- छात्राओं से मिले और सभी को ड्रेस प्रदान किया।

वृहद जनसंपर्क के दौरान ग्राम पंचायत भटगांव के प्रधान प्रतिनिधि विपिन कुमार पीनू जी द्वारा हसन खेड़ा में विधायक डॉ. राजेश्वर का स्वागत सम्मान किया गया जहाँ उन्होंने उपस्थित क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं, इस दौरान उन्होंने छोटे बच्चों को आइसक्रीम भी खिलाई।

प्रचंड धूप में भी लगातार चलते लोगों से मिलते विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ग्राम पंचायत गढ़ी चुनौटी में देवपाल सिंह जी के आवास पर स्थित राम जानकी मंदिर में आराध्य देवों के दर्शन – पूजन किया और पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सिंह जी के साथ भोजन किया, ग्रामवासियों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना, इस दौरान गांव के वरिष्ठजनों को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया।

जनसंपर्क को आगे बढाते हुए रामचौरा पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह ने बड़ी संख्या में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा की सरोजनी नगर का तेजी से विकास हो रहा है, अब तक 750 से अधिक सोलर लाइट लगाई गयी, 250 हैण्डपंप लगाए गए, निरंतर सिलाई केंद्र खोले जा रहे, रामरथ के माध्यम से वृद्धजनों को अयोध्या दर्शन कराया जा रहा है, सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग के माध्यम से 5000 से अधिक युवाओं को खेल प्लेटफोर्म प्रदान किया गया, पार्कों में ओपन एयर जिम और स्कूलों में झूले लगवाए जा रहे हैं, अगले 10 साल में ऑफिस पेपर लेस होंगे, इसलिए सरोजनीनगर में डिजिटल शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बेटियां कंप्यूटर की शिक्षा में आगे बढ़ें, बेटियों के स्कूलों में कंप्यूटर लैब स्थापित की जा रही है।

जनता से आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को नयी दिशा, हिन्दुस्तान को पहचान दी है। आतंकवाद – अलगाववाद फैलाने वाले देश आज भारत से डरे हुए हैं, पहले उत्तर प्रदेश को माफिया प्रदेश कहा जाता था, सभी असुरक्षित थे, माफिया लोगों की जमीन पर कब्ज़ा कर रहे थे, सीएम योगी ने प्रदेश को माफियाविहीन किया है।

बंथरा पहुँच कर डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन किया, जनसंपर्क को आगे बढाते हुए सरोजनीनगर विधायक ने बिजनौर के श्री राधे मैरिज लॉन में उपस्थित जन समूह को संबोधित किया, सुबह से लेकर देर शाम तक पसीने में तर–बतर, डॉ. राजेश्वर सिंह सरोजनीनगर की जनता से सीधे संवाद करते, लोगो की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते और उनके समाधान ढूढ़ते नजर आ रहे थे।  

जनसंपर्क के दौरान सरोजनी नगर ब्लाक प्रमुख सुनील सिंह रावत , मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत , राजेश सिंह चौहान , गंगा राम भारती , आशू शुक्ला , रमा शंकर त्रिपाठी, सुभाष पासी, माहेश्वरी, वीरेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम गोपाल सिंह, पप्पन सिंह, मनोज, पूर्व प्रधान राम खेलावन, दुलारे  एवं अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button