
Home Remedies For Eyesight: आंखें हमारे शरीर के सबसे नाजुक और महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं। इनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है, खासकर आज के डिजिटल युग में जब लोग ज्यादातर समय मोबाइल, टीवी और लैपटॉप पर बिताते हैं। इनकी वजह से आंखों को बहुत नुकसान हो सकता है, जिससे आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है।
आंखों की कमजोरी के कुछ प्रमुख लक्षण हैं..
- आंखों से पानी आना
- आंखों में दर्द और जलन महसूस होना
- वस्तुओं को ठीक से न देख पाना
- आंखों पर ज्यादा जोर डालने पर सिरदर्द होना
अगर इनमें से कोई भी लक्षण आपको महसूस हो, तो तुरंत अपनी आंखों की जांच करवा लें। इसके अलावा, आप अपनी डाइट में कुछ खास चीजें शामिल करके अपनी आंखों की रोशनी को बेहतर बना सकते हैं।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए फूड आइटम्स….
- गाजर: गाजर में मौजूद विटामिन A आंखों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। यह रात में ठीक से देखने में मदद करता है और आंखों की रोशनी बढ़ाता है।
- पालक और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, बथुआ और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन C, E और ल्यूटिन से भरपूर होती हैं, जो आंखों की रोशनी को बनाए रखने में मदद करती हैं।
- आंवला: आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है, जो आंखों के लिए लाभकारी है। यह आंखों की रोशनी को बनाए रखने और सुधारने में मदद करता है।
- मटर और फलियां: इनमें ज़िंक और विटामिन E होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं और उम्र के साथ होने वाली आंखों की समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं।
- ड्राई फ्रूट्स (खजूर, बादाम, अखरोट): इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और विटामिन E की अच्छी मात्रा होती है, जो आंखों के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करते हैं।
- टमाटर: टमाटर में लाइकोपिन पाया जाता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है और उनकी रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।
इन प्राकृतिक फूड आइटम्स को अपनी डाइट में शामिल करने से आपकी आंखों की रोशनी बेहतर हो सकती है और चश्मा हटाने में भी मदद मिल सकती है। अपनी आंखों का ध्यान रखें और स्वस्थ आहार से अपनी आंखों की देखभाल करें।