हाथरस कांड में SC/ST कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी संदीप को उम्रकैद की सजा, 3 आरोपियों को किया बरी

हाथरस कांड मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। हाथरस कांड के मुख्य आरोपी संदीप को उम्रकैद की सजा सुनाई गई हैं, वहीं तीन अन्य आरोपियों को बरी किया गया है। SC/ST कोर्ट ने गुरुवार को हाथरस कांड के मुख्य आरोपी संदीप को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई और 50 हजार का जुर्माना भी ठोंका है।

हाथरस. हाथरस कांड मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। हाथरस कांड के मुख्य आरोपी संदीप को उम्रकैद की सजा सुनाई गई हैं, वहीं तीन अन्य आरोपियों को बरी किया गया है। SC/ST कोर्ट ने गुरुवार को हाथरस कांड के मुख्य आरोपी संदीप को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई और 50 हजार का जुर्माना भी ठोंका है। जबकि 3 आरोपियों लवकुश सिंह, रामू सिंह और रवि सिंह को बरी कर दिया है।

गुरुवार को SC/ST कोर्ट ने हाथरस कांड मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। SC/ST कोर्ट ने हाथरस कांड के मुख्य आरोपी संदीप को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई और 50 हजार का जुर्माना भी ठोंका है। वहीं तीन अन्य आरोपियों को बरी कर दिया है। SC/ST कोर्ट ने हाथरस कांड के रेप केस में चारों आरोपियों को बरी कर दिया। वहीं मुख्य आरोपी संदीप ठाकुर को गैर इरादतन हत्या ( धारा-304) और SC/ST एक्ट में दोषी माना है। संदीप को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।

कोर्ट के फैसले पर परिजन नाराज

हाथरस कांड में कोर्ट के फैसले पर पीड़िता के परिजनों ने नाराजगी जताई है। परिजनों का कहना है कि जब 4 आरोपियों को सजा सुनाई जाएगी तब संतुष्ट होंगे। परिजनों ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने की बात कही है। परिजनों ने कहा बेटी की ढाई साल से अस्थियां रखी है, विसर्जन नहीं होगा। जबतक न्याय नहीं मिलेगा,तब तक अस्थियों का विसर्जन नहीं करेंगे। मृतक बेटी के भाई और भाभी ने रो-रोकर जताई नाराजगी।

गौरतलब है कि, हाथरस में बीते 14 सितंबर 2020 को जघन्य वारदात हुई थी। 20 सितंबर 2020 को पीड़िता की मौत हुई थी, दलित लड़की का गैंगरेप और मर्डर हुआ था। हाथरस कांड की जांच सीबीआई कर रही थी, कोर्ट में सीबीआई की चार्जशीट में चारों आरोपी दोषी हैं। संदीप, लवकुश, रवि और रामू पर रेप हत्या का आरोप था। आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में भी केस दर्ज हुआ था। इस समय चारों आरोपी अलीगढ़ जेल में बंद हैं। पिछले महीने गुजरात में सभी की ब्रेन मैपिंग हुई थी. आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट भी हुआ है।

Related Articles

Back to top button