Farmer’s Protest: किसान आन्दोलन से पहले दिल्ली में धारा 144 लागू, शंभू बॉर्डर सील

किसानों को दिल्ली में प्रवेश से रोकने के लिए पंजाब-हरियाणा सीमा क्षेत्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Farmer’s Protest: किसानों के दिल्ली कूच को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। दिल्ली में धारा 144 लागू कर दिया गया है। यह फैसला किसानों के दिल्ली कूच के दौरान किसी अप्रिय घटना को न होने देने के मकसद से लिया गया है।

शंभू सीमा सील

बता दें कि 13 फरवरी को किसानों ने दिल्ली कूच का एलान किया है। इससे पहले पंजाब-हरियाणा सीमा पर शंभू सीम सील कर दी गई है। इसके साथ ही सीमा पर बीएसएफ और आरएएफ के जवानों को भी तैनात कर दिया गया है।

टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद

किसानों के दिल्ली मार्च से पहले गाजीपुर और सिंधु बॉर्डर के बाद टिकरी बॉर्डर पर भी सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद है। टिकरी बॉर्डर के पास बैरिकेडिंग का काम तेजी से किया जा रहा है।

किसानों को रोकने के लिए बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

किसानों को दिल्ली में प्रवेश से रोकने के लिए पंजाब-हरियाणा सीमा क्षेत्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। दरअसल किसान यूनियन न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन का एलान किया है। दिल्ली कूच में करीब 200 किसान संगठन हिस्सा ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button