शिवसेना नेता का Facebook LIVE पर मर्डर! सामने आया खौफनाक VIDEO

घोसालकर पर मौरिस ने करीब छह गोलियां चलाने के बाद खुद को भी गोली मार आत्महत्या कर लिया। अब क्राइम ब्रांच के टीम ने मोर्चा संभाला है...

डिजिटल डेस्क: मुंबई के उपनगर दहिसर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार यानी 8 फरवरी के शाम को शिवसेना नेता अभिषेक घोसालकर को फेसबुक लाइव के दौरान गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोपी की पहचान मौरिस नोरोन्हा के रूप में हुई है। घोसालकर पर मौरिस ने एक या दो नहीं बल्कि करीब छह गोलियां चलाने के बाद खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर लिया। हैरानी की बात यह है कि जब यह घटना घटित हुआ तब आरोपी अपने फेसबुक आईडी से पीड़ित के साथ लाइव था।

क्राइम ब्रांच के टीम ने संभाला मोर्चा

40 मिनट तक चले फेसबुक लाइव बातचीत का जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ़ देखा जा सकता है कि, जैसे ही उघोसालकर ने जैसे ही अपनी बात को ख़त्म किया मौरिस ने उन्हें सामने से गोली मार दी। हालाँकि इस मामले को अब मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथों में सौंप दिया गया है। पुलिस ने भी अपनी कार्यवाही तेज करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस के बयान के अनुसार हमलावर से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच भी चल रही है।

पेट और कंधे में लगी गोली

मुंबई पुलिस ने मीडिया से बातचीत में बताया कि, मेहुल नाम के शख्स को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ अभी भी जारी है। घटनास्थल की करीब 7 घंटे तक चली जांच के बाद पुलिस ने वहां से एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और सीसीटीवी फुटेज बरामद किया है। गौरतलब है, इस घटना को गुरुवार शाम बोरीवली (पश्चिम) के उत्तरी उपनगर के IC Colony में मौजूद हमलावर मौरिस नोरोन्हा के कार्यालय में अंजाम दिया गया। इस दौरान फेसबुक लाइव पर बातचीत के बाद गोलीबारी में घोसालकर को पेट और कंधे में गोली मारते देखा गया है। ऐसे में क्राइम ब्रांच की जांच कई मुद्दों पर केंद्रित होगी, जिसमें नोरोन्हा को हथियार कैसे प्राप्त हुआ, उसे किसने मुहैया कराया और क्या घटना के वक़्त आरोपी नशे में था? साथ ही, इस घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ पर भी केंद्रित होगा।

आपसी रंजिश के चलते हुई हत्या

मिली जानकारी के अनुसार घोसालकर और नोरोन्हा के बीच किसी बात को लेकर लम्बे समय से कहासुनी चल रही थी। हालाँकि, दोनों ने अपने बीच उठे विवाद को सुलझा लिया था। बाद में नोरोन्हा ने अपने कार्यालय में एक कार्यक्रम के आयोजन में घोसालकर को भी आमंत्रित करके इसे फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम कर रहा था। इस दौरान हमलावर ने फायरिंग कर घोसालकर के कंधे और पेट पर गोलीयां चलानी शुरू कर दी। इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button