अखिलेश के साथ शिवपाल कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश, अति गोपनीय रखा गया कार्यक्रम

कार्यक्रम हॉल में मीडिया एवं बाहरी व्यक्ति शामिल नही हो रहे है। यूपी पुलिस के जवानों को भी कार्यक्रम स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं है।

समाजवादी पार्टी का एकदिवसीय लोक जागरण अभियान राजा का ताल स्थित एफएम रॉयल में चल रहा है। यह कार्यक्रम अति गोपनीय रखा गया है, कार्यक्रम हॉल में मीडिया एवं बाहरी व्यक्ति शामिल नही हो रहे है। यूपी पुलिस के जवानों को भी कार्यक्रम स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं है, बिना परिचय पत्र के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया।

कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के जरिए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, प्रोफेसर रामगोपाल यादव, पूर्व सांसद अक्षय यादव, मंच पर मौजूद कार्यकर्ताओं को 2024 का मंत्र दे रहे है। कुछ देर बाद शिवपाल यादव पहुंचेंगे।

लखनऊ से अखिलेश यादव भी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रवाना हो गए है। शाम 4:00 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। शाम 6:30 पर अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
Live TV