Shocking: म्यूजिक डायरेक्टर की बेटी ने किया सुसाइड, 12वीं में पढ़ती थी बेटी मीरा, सामने आई बड़ी वजह

साउथ इंडियन सिनेमा के मशहूर एक्टर- म्यूजिक डायरेक्टर विजय एंटनी की 16 साल की बेटी मीरा ने घर में फांसी लगाकर दी जान। रिपोर्ट्स के मुताबिक...

साउथ इंडियन सिनेमा के मशहूर एक्टर- म्यूजिक डायरेक्टर विजय एंटनी की 16 साल की बेटी मीरा ने घर में फांसी लगाकर दी जान। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीरा को उनके चेन्नई स्थित आवास पर फांसी पर लटके पाए जाने के बाद एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी जांच कर और उसे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह तनाव में थीं और इसका इलाज भी करा रही थीं। विजय एंटनी और उनकी पत्नी फातिमा की दो बेटियां हैं, मीरा और लारा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 12वीं क्लास की छात्रा मीरा तनाव में थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 3 बजे जब उसके पिता ने बेडरूम में देखा तो मीरा फंदे से झूलती मिली। जिसके बाद विजय घर के कर्मचारियों की सहायता से बेटी को हॉस्पिटल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मंगलवार सुबह सामने आई इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया है। विजय के करीबी इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। काफी संख्या में लोग विजय के घर पर पहुंचना शुरू कर दिए हैं। वहीं, विजय के करीबी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके एक्टर विजय को सांत्वना दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Live TV