बेस्ट वनडे क्रिकेटर बनीं समृती मंधाना, ODI में चुनी गईं दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी ने पिछले साल 2024 को भारतीय महिला क्रिकेट का एक रंगीन साल बना दिया था।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी ने पिछले साल 2024 को भारतीय महिला क्रिकेट का एक रंगीन साल बना दिया था। बीते साल में उन्होंने रनों की भरमार लगा दी। जिसका इनाम उन्हें इस साल उन्हें ICC की तरफ से सर्वश्रेष्ठ महिला एक दिवसीय क्रिकेटर चुना गया।

4 शतक 13 पारियां और 700 से ज्यादा रन

पिछले साल समृती मंधाना ने 4 शतक जड़े और 13 पारियों में 747 रन बनाए। जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इतना ही नहीं समृती मंधाना पिछले वर्ष रन जुटाने के मामले में भी दुनिया की सबसे बेहतरीन बल्लेबाज रहीं हैं। उन्होंने इस दौड़ में दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोलवार्ट (697 रन), इंग्लैंड की टैमी ब्युमोंट (554 रन) और वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज (469 रन) को पीछे छोड़ा।

Related Articles

Back to top button