सोनम वांगचुक ने कहा- 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, भूख हड़ताल के 20वें दिन तेजी से घटा वजन, जानिए सेहत का ताजा अपडेट

नई दिल्ली। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की जंतर-मंतर पर चल रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुक्रवार को 20वें दिन भी जारी रही। इस बीच कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने मौके पर पहुंचकर वांगचुक से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। वहीं, वांगचुक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मजाकिया अंदाज में कहते नजर आ रहे हैं कि वह 20 जुलाई तक हर हाल में जिंदा रहेंगे और अगर संसद तक का मार्च सफल नहीं हुआ तो भूत बनकर वापस आएंगे।

क्या है सोनम वांगचुक की सेहत का हाल?

डॉ. सतीश लांबा ने शुक्रवार को वांगचुक की सेहत का अपडेट देते हुए बताया कि भूख हड़ताल के 20वें दिन उनका वजन घटकर 56.55 किलोग्राम रह गया है और पिछले 24 घंटों में 350 ग्राम की कमी आई है। शरीर में पानी का स्तर फिलहाल ठीक है, हालांकि मामूली डिहाइड्रेशन देखा गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और उन्हें पहले ऑर्गन फेल होने की चेतावनी भी दी जा चुकी है।

क्यों कर रहे हैं प्रदर्शन?

सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्य पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। इस प्रदर्शन को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों का समर्थन मिल रहा है। इससे पहले भी कई बड़े नेता जंतर-मंतर पहुंचकर वांगचुक से मुलाकात कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button