निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन के रवैए से सपा नाराज, लगाया भेदभाव का आरोप, प्रदेश अध्यक्ष करेंगे बड़ा खुलासा !

निकाय चुनाव के प्रथम और द्वितीय चरण का मतदान खत्म हो गया। अब 13 मई यानि कल मतगणना होनी है, लेकिन इसी बीच निकाय चुनाव सपा से धांधली का आरोप लगाया है। सपा ने निकाय चुनाव में प्रशासन द्वारा वोट न डलवाने और सपा नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर आज प्रदेश कार्यालय पर नरेश उत्तम पटेल और विधानसभा में मुख्य सचेतक मनोज पांडे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे।

निकाय चुनाव के दौरान कई जगहों से सपा नेताओं को परेशान करना, EVM ख़राब होना और भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प जैसी बहुत सी घटना देखने को मिली है। जिसको लेकर सपा प्रशासन पर निकाय चुनाव में भेदभाव करने का आरोप लगाया है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और विधानसभा में मुख्य सचेतक मनोज पांडे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निकाय चुनाव में मतदान के समय हुए विभिन्न स्थानों पर भेदभाव के आरोपों का खुलासा करेगी, प्रदेश की मौजूदा सरकार पर गंभीर आरोप लगाएगी। समाजवादी पार्टी लगातार प्रशासन पर लगा रही है चुनाव में भेदभाव करने का आरोप।

Related Articles

Back to top button