Exit Poll के नतीजों को लेकर मीडिया पर भड़के सपा महासचिव, बोले- ‘सरकार से मदद पाने वाले सच नहीं दिखाएंगे’

ताजा बयान सपा महासचिव राम गोपाल यादव का सामने आया है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल्स BJP को ही जिताएंगे और हमें पहले से ही ऐसी आशंका थी। रामगोपाल यादव यहीं नहीं रुके उन्होंने एग्जिट पोल पर सवाल तो उठाया ही साथ ही मीडिया पर अपनी खीज निकालनी शुरू कर दी। उन्होंने मीडिया के लिए कहा कि 'सरकार से मदद पाने वाले सच नहीं दिखाएंगे।'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सामने आये एग्जिट पोल ने यूपी में अगली सरकार की एक धुंधली तस्वीर पेश किया है। कई अलग-अलग सर्वे संस्था यूपी में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिला रहे हैं। ऐसे में ऐतिहासिक जीत का दावा करने वाले समाजवादी पार्टी के नेताओं के अब सर्वविदित संभावित बयान सामने आने लगे हैं।

ताजा बयान सपा महासचिव राम गोपाल यादव का सामने आया है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल्स BJP को ही जिताएंगे और हमें पहले से ही ऐसी आशंका थी। रामगोपाल यादव यहीं नहीं रुके उन्होंने एग्जिट पोल पर सवाल तो उठाया ही साथ ही मीडिया पर अपनी खीज निकालनी शुरू कर दी। उन्होंने मीडिया के लिए कहा कि ‘सरकार से मदद पाने वाले सच नहीं दिखाएंगे।’

सपा महासचिव ने अपने बयान में आगे कहा कि ये मतगणना को प्रभावित करने की साजिश है और हम 300 सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे। एग्जिट पोल के नतीजों के बाद भी रामगोपाल यादव जीत का भरोसा लिए आत्मविश्वास से लबरेज दिखाई पड़ रहे हैं। हालांकि चुनाव परिणामों से पहले एग्जिट पोल के नतीजों को उनके लिए पचा पाना संभव नहीं हो पा रहा है लिहाजा मीडिया पर गुस्सा फोड़ रहे हैं।

सपा महासचिव के अति आत्मविश्वास का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि एग्जिट पोल के परिणामों के बाद भी उन्होंने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को अग्रिम जीत की बधाई दे डाली। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव हो चुका है और हम 300 सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे, सपा गठबंधन कार्यकर्ताओं को जीत की अग्रिम बधाई।

Related Articles

Back to top button
Live TV