रामपुर में कम वोटिंग पर भड़के मनोज पांडेय, बोले- उपचुनाव में हुई लोकतंत्र की हत्या, लोगों को वोट डालने से रोका गया

सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और यूपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मनोज पांडेय ने सदन स्थगित होने पर सरकार पर निशाना साधा। यूपी उपचुनाव को लेकर मनोज पांडेय ने कहा उपचुनाव में लोकतंत्र की हत्या की गई।

लखनऊ. सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और यूपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मनोज पांडेय ने सदन स्थगित होने पर सरकार पर निशाना साधा। यूपी उपचुनाव को लेकर मनोज पांडेय ने कहा उपचुनाव में लोकतंत्र की हत्या की गई। सरकार वोट डालने नहीं देना चाहती थी। वोट के अधिकार से लोगों को वंचित किया गया। सपा विधायक ने कहा 3 दिन सदन चलाने के लिए स्वीकृत था। विपक्ष सवाल न उठा सके इसलिए सदन स्थगित कर दिया गया।

सपा विधायक मनोज पांडेय ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान भाजपा और यूपी सरकार पर जमकर हमला बोला। सपा विधायक ने कहा विपक्ष सवाल न उठा सके इसलिए सदन स्थगित कर दिया गया। सरकार ने न्याय के मंदिर में भी आवाज नही उठाने दिया। विपक्षी विधायक जनता के मुद्दों को सदन में उठाने वाले थे।

मनोज पांडेय ने कहा सरकार बनने के बाद भी आज तक विधानसभा की समिति का गठन नहीं किया जा सका। पूरे देश का यह पहला राज्य जहां पर अभी तक कमेटी का गठन नहीं किया है। संविधान को नजरंदाज करने का इससे बड़ा काम नहीं हो सकता। कमेटी का गठन न करने से तमाम अनैतिकताएं खड़ी हो रही है।

यूपी उपचुनाव को लेकर मनोज पांडेय ने कहा उपचुनाव में लोकतंत्र की हत्या की गई। सरकार वोट डालने नहीं देना चाहती थी। वोट के अधिकार से लोगों को वंचित किया गया। रामपुर में जुल्म की पराकाष्ठा को पार कर दिया। हर घर के सामने पुलिस लगाई गई थी। रामपुर में पुलिस द्वारा नाम जाति और धर्म देखकर पीटा गया। इस तरह से महिलाओं बुजुर्गों के साथ बर्बरता हुई है। पूरे देश के लोगों की आंखों में आंसू है। रामपुर में बीते दिनों लोकसभा के चुनाव में यही हुआ था।

Related Articles

Back to top button
Live TV