
गाजीपुर- उत्तर प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ एक तरफ योगी सरकार एक्शन ले रही है. दूसरी ओर योगी सरकार के एनकाउंटर वाले एक्शन पर जमकर राजनीति हो रही है.
एनकाउंटर पर सपा सांसद अफजाल अंसारी का भी बयान सामने आ गया है. अफजाल अंसारी ने कहा कि किसी कार्रवाई का विरोध मकसद नहीं है. कानून इस बात की इजाजत नहीं देता है. कहानी बनाकर किसी को ठोक दिया जाये.
प्रदेश के मुखिया सदन में ठोको बयान देते हैं. झूठी कहानी बनाकर एनकाउंटर ठीक नहीं है.इसे जाति के चश्मे से नहीं देखना चाहिये. गाजीपुर से शराब की जबरदस्त तस्करी हो रही है.गांजा को लेकर अफजाल अंसारी बोले कि ‘गांजा को वैध करना चाहिये लाखों लोग इसे पीते हैं’.‘कुम्भ मेले में 1 मालगाड़ी गांजा जाये तो वो भी खत्म हो जायेगा.









