सपा संसदीय दल की बैठक होगी कल , नवनिर्वाचित सांसदों से मुलाकात करेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक सांसद जिताकर रेकार्ड बनाने वाले समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव अब आगे के मिशन पर जुट गए हैं। एन.डी.ए के बाद सपा संसदीय दल की बैठक कल यानि शनिवार को सुबह 11.30 बजे से लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में होगी।

उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक सांसद जिताकर रेकार्ड बनाने वाले समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव अब आगे के मिशन पर जुट गए हैं। एन.डी.ए के बाद सपा संसदीय दल की बैठक कल यानि शनिवार को सुबह 11.30 बजे से लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में होगी। इस कार्यक्रम में समाजावादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव नये सांसदों के साथ बैठक करेंगे ।

इस बैठक में अखिलेश यादव सभी नवनिर्वाचित सांसदों के प्रदेश से लेकर सदन तक की आगे की रणनीति तय करेंगे। बता दे यूपी में समाजवादी पार्टी को 33% से अधिक वोट मिले हैं जो उसका सबसे अच्छा प्रदर्शन है। समाजवादी पार्टी को 37 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल हुए है। यह करिश्मा सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव भी नहीं कर पाए थे।

Related Articles

Back to top button