सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, बोले- सस्ता बिजली बिल आए तो क्या वो रेवड़ी?

फिर से GST की मार जनता को पड़ रही है, आटा, दही, पनीर, इलाज सब पर GST की दरें बढ़ाई गई है। लिखा की गस्त का एक नया भाव सामने आया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेवड़ी वाले बयान का जबाब दिया। बोले भाजपा का चरित्र पूरा देश जनता है। सरकार ने अग्निपथ योजना में युवाओं के साथ धोखा किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि BJP बताए कि वो किस रेवड़ी की बात करती है। बिजली का बिल सस्ता आये तो क्या वो रेवड़ी है? देश में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ रही है।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने के बाद सपा प्रमुख बोले देश में लोकतंत्र को बचाना जरूरी है। लोकतंत्र बचाने के लिए यशवंत सिन्हा को वोट किया है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा आज फिर से GST की मार जनता को पड़ रही है, आटा, दही, पनीर, इलाज सब पर GST की दरें बढ़ाई गई है। लिखा की गस्त का एक नया भाव सामने आया है। GST का नया अर्थ ‘गई सारी तनख़्वाह’ है।

बतादें की बुधवार को हुई GST की मीटिंग के मुताबिक सोमवार से आम जन मानस के प्रयोग में आने चीजों पर GST की दरों में बढ़ोत्तरी की गई है। जिससे प्रदेश का विपक्ष इसे मुद्दा बनाने में लगा हुआ है।

Related Articles

Back to top button