
वाराणसी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेरिका और भारत के व्यापारिक समझौते पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि व्यापार का ऐसा रूप लाया जाना चाहिए, जिससे आम लोगों की खुशहाली हो।
अमेरिका को बाजार देने पर चिंता
अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि भारत को अपना बाजार अमेरिका को नहीं सौंप देना चाहिए।
पिछली यात्रा पर प्रधानमंत्री पर तंज
अखिलेश ने पिछली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिका यात्रा के दौरान एक हीरा लेकर जाने का उल्लेख किया और इस बार कम से कम सोने की चेन लेकर जाने की सलाह दी।
ये है भारत और अमेरिका की डील…
भारत और अमेरिका का व्यापार समझौता: पहले चरण को पूरा करने पर सहमति
भारत और अमेरिका ने इस साल तक अपने व्यापार समझौते के पहले चरण को पारस्परिक रूप से लाभकारी रूप में पूरा करने पर सहमति जताई है।
2030 तक 500 अरब अमेरिकी डॉलर तक व्यापार का लक्ष्य
दोनों देशों ने 2030 तक वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।
अमेरिका पर ट्रंप का स्पष्ट संदेश: जवाबी शुल्क लगाने से परहेज नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को आगाह किया कि यदि भारत जवाबी शुल्क लागू करता है तो अमेरिका भी बिना किसी हिचकिचाहट के शुल्क लगा सकता है।
व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बैठक
व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी के दौरान, दोनों नेताओं ने शुल्क से संबंधित मुद्दों पर व्यापक रूप से चर्चा की।
‘21वीं सदी के लिए यूएस-इंडिया कॉम्पैक्ट’ की शुरुआत
इस बैठक में ‘21वीं सदी के लिए यूएस-इंडिया कॉम्पैक्ट’ नामक नई पहल की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य सैन्य साझेदारी, त्वरित वाणिज्य और प्रौद्योगिकी के लिए नए अवसर उत्पन्न करना और सहयोग के प्रमुख स्तंभों में परिवर्तनकारी बदलाव लाना है।









