उत्तराखंड में सपा लड़ेगी चुनाव, अखिलेश यादव बोले- हमारा लक्ष्य भाजपा को हटाना है

समाजवादी पार्टी के पार्टी के मुखिया एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उत्तराखंड दौरे पर हैं। इस दौरान अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन और सपा-कांग्रेस में मतभेद पर खुलकर बयान दिया है। अखिलेश यादव ने कहा इंडिया गठबंधन मजबूत है और पीडीए भी मजबूत है।

देहरादून. समाजवादी पार्टी के पार्टी के मुखिया एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उत्तराखंड दौरे पर हैं। इस दौरान अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन और सपा-कांग्रेस में मतभेद पर खुलकर बयान दिया है। अखिलेश यादव ने कहा इंडिया गठबंधन मजबूत है और पीडीए भी मजबूत है। हमारा लक्ष्य सिर्फ भाजपा को हटाना है। सपा और कांग्रेस में कोई मतभेद नहीं है, उनके और हमारे सोचने का तरीका अलग है।

उत्तराखंड पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी का संगठन बनेगा, कोशिश करेंगे समाजवादी पार्टी उत्तराखंड से चुनाव लड़े। वहीं अखिलेश यादव ने सपा-कांग्रेस में चल रहे मतभेद पर कहा कि गठबंधन बहुत मजबूत है,पीडीए भी मजबूत है, सपा और कांग्रेस में कोई मतभेद नहीं है, उनके और हमारे सोचने का तरीका अलग है। समाजवादियों का लक्ष्य है BJP को रोका जाए।

अखिलेश यादव बनेंगे प्रधानमंत्री, पोस्टर वायरल

इससे पहले लखनऊ स्थित सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर चर्चा का विषय बन गया। पोस्टर में अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बताया गया है। पोस्टर में अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बताया गया है और लिखा है “बदला है यूपी बदलेंगे देश”। बता दें कि जिस पोस्टर में अखिलेश को भावी प्रधानमंत्री बताया गया है। वह सपा नेता फख़रुल हसन चांद ने लगवाया है। उन्होंने अखिलेश यादव को भावी PM बताकर जन्मदिन की बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button