सीमा हैदर पर स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर का बड़ा बयान, कहा – किसी के चेहरे पर नहीं लिखा होता कि वो पाकिस्तानी

पाक से अपने आशिक के लिए जिस तरीके से महिला सीमा हैदर भारत में आई थी। उनके भारत में एंट्री मारने को लेकर उनके एजेंट होने जा शक...

पाक से अपने आशिक के लिए जिस तरीके से महिला सीमा हैदर भारत में आई थी। उनके भारत में एंट्री मारने को लेकर उनके एजेंट होने जा शक गहराता जा रहा हैं। उनकी सचिन के साथ शादी और नेपाल के रास्ते भारत में आकर यहां रहने लगना उन पर कई सवाल खड़े करता हैं। अब इस मामले पर स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर का बयान सामने आया हैं।

स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने सीमा हैदर से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कहा सीमा हैदर और सचिन से पूछताछ हो रही है। ATS और देश की अन्य एजेन्सियां अपना काम कर रही हैं। ये दोनों देशों के बीच की बात हैं।

उन्होंने आगे कहा सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जायेगा या नहीं ये दोनों देशों के बीच का मामला हैं। भारत की एजेन्सी ये निर्धारित करेगी कि सीमा हैदर को किया जाएगा या नही। सुरक्षा में चूक में सवाल पर उन्होंने कहा कि सीमा का यूपी में आना कोई सुरक्षा में चूक नही है। किसी के चेहरे पर नही लिखा होता कि वो पाकिस्तानी है।

दरअसल सीमा किसी साजिश का हिस्सा है या फिर सीमा, अपनी सीमा को पार करते हुए सिर्फ अपने प्यार के लिए भारत में आ गई है, वो काफी ज्यादा नार्मल नहीं लगता है इसलिए खुफियां एजेंसियों की नजर भी उनपर बनी हुई है।

बता दें कि सीमा हैदर-सचिन को लेकर ATS की टीम जांच कर रही है। जांच अभी भी जारी है. सीमा से दूसरे दिन भी पूछताछ हो रही है। और जैसे जैसे पूछताछ की प्रक्रिया आगे बढ़ती जा रही है। वैसे-वैसे जासूसी का शक और गहराता जा रहा है. ATS ने सीमा से कई सवाल पूछे। सवाल किया गया कि पाकिस्तान के दस्तावेज लाई थी तो सिमकार्ड नेपाल में क्यों फेंका ? पाकिस्तान का सिम नेपाल तक लाई,उसको वहीं छोड़ा ?

सबसे ताजा अपडेट ये है कि सीमा हैदर ने गुलाम हैदर से भागकर की शादी थी। सीमा ने अपने ही माता-पिता को लालची बताया था। एफिडेविट देकर माता-पिता पर आरोप लगाया था। आवारा लड़के से शादी कराने का आरोप लगाया था। गुलाम से शादी करने के समय एफिडेविट दिया था। हमारे चैनल भारत समाचार के पास एफिडेविट की कॉपी मौजूद है।

Related Articles

Back to top button