रायबरेली के नाई को खास तोहफा, मिथुन के सैलून में राहुल गांधी ने कटवाए थे दाढ़ी और बाल

रायबरेली के सैलून संचालक मिथुन को सांसद राहुल गांधी ने सामान भेजा है. सैलून से संबंधित सामान पाकर सैलून संचालक बेहद खुश हुआ है. बता दें कि बैसवारा इंटर कॉलेज खेल मैदान में राहुल गांधी की जनसभा थी.

जनसभा के बाद राहुल गांधी सैलून संचालक की दुकान पहुंचे थे.सैलून में पहुंचकर राहुल गांधी ने दाढ़ी और बाल कटवाए थे.राहुल गांधी के दाढ़ी व बाल कटवाने का वीडियो वायरल हुआ है.

रायबरेली के सांसद राहुल गांधी ने मिथुन नाई को सैलून में काम आने वाला सामान भेजा तो सोशल मीडिया पर हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है. भेजे गए सामानों में 2 हेयर कटिंग चेयर, एक शैम्पूइंग चेयर और एक इन्वर्टर की बैटरी शामिल है.

मिथुन वही नाई है जिसके यहां राहुल गांधी ने अपनी दाढ़ी ट्रिम कराई थी. लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान 13 मई को राहुल गांधी लालगंज के बैसवारा इंटर कॉलेज में चुनावी सभा कर लौट रहे थे.उसी दौरान ब्रजेन्द्र नगर में उनका काफिला इस सैलून के सामने रुका था और राहुल गांधी ने अपनी दाढ़ी ट्रिम कराई थी.

इस दौरान राहुल गांधी ने सैलून चलाने वाले मिथुन से उसके कारोबार समेत युवाओं की बेरोज़गारी दूर करने के लिए इंडियाज़ मांगे थे.

Related Articles

Back to top button