बीजेपी ने उत्तराखंड के नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान कर दिया है। महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले मदन कौशिक बीजेपी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष थे। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष बनाने का लेटर जारी किया है।
उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होने के बाद नए अध्यक्ष को लेकर कयासों का दौर खत्म हो गया है। महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक लेटर जारी किया जिसमें लिखा है “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी”।
इससे पहले महेंद्र भट्ट विधायक रह चुके हैं। महेंद्र भट्ट दो बार बदरीनाथ विधानसभा सीट से विधायक रहने के साथ-साथ RSS में मजबूत पकड़ रखते हैं। महेंद्र भट्ट को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव भी है।